पटना- बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे झूठी पार्टी बताया. तेजस्वी यादव शनिवार को पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा देने जाने के लिए अभिभावकों से पैसा लेने पड़ते हैं, लेकिन जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो परीक्षा देने के लिए आने-जाने का खर्च सरकार वहन करेगी.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दुख होता है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है और सबसे अधिक पलायन यहां से हो रहा है. इस प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार का क्या विकास हुआ? उन्होंने कहा कि बिहार में आम लोग अफसरशाही से परेशान हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी को बड़ा झूठा पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि बिहार में कब और कहां गोली चल जाए, कोई नहीं जानता. बिहार अब सुरक्षित हाथों में नहीं है.
जनता अब 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है. अब गाड़ी बदलने की बारी है. उन्होंने पाल समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब बिहार को बदलने के लिए साथ दीजिए.
इससे पहले पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पाल सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समुदाय की ओर से एक जीवित भेड़ उपहार भेंट की गई. तेजस्वी यादव ने मंच पर उस भेड़ को सहज भाव से स्वीकार किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








