डेस्क- पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले।
अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट वापस लौटे, जहां उन्होंने विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी से मुलाकात की। पीएम के साथ गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, सीआर पाटिल भी मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा- ‘आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर बेहद दुखद है। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों और अधिकारियों से मुलाकात की, जो लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा- इस विमान दुर्घटना से हम सभी बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। इतने लोगों की अचानक और दिल तोड़ देने वाली मौत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हम उनके दर्द को समझते हैं और जानते हैं कि इस हादसे से जो खालीपन बना है, उसे भरने में सालों लग जाएंगे।
पीएम के साथ केंद्रीय उद्यान एवं वन मंत्री तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हर्ष संघवी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद हैं। इधर, सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके शव उनके परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








