पटना- दैनिक अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने देश के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों का लिस्ट जारी किया. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अखबार ने 21वें पायदान पर रखा है वहीं पीएम मोदी ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है.
दूसरे नंबर पर गृह मंत्री अमित शाह, तीसरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, चौथे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और पांचवें नंबर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं. टॉप नाइन में योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव और राहुल गांधी शामिल हैं.
इस लिस्ट में पिछले साल अखबार ने सीएम नीतीश कुमार को 24वां स्थान दिया था. लेकिन इस बार की लिस्ट में सीएम नीतीश को अखबार ने 21वां स्थान दिया है. सीएम नीतीश की रैंकिंग में सुधार हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, इस लिस्ट में राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी को पिछले साल भी जगह नहीं मिली थी और इस साल भी इन्हें जगह नहीं मिला है. तेजस्वी यादव और चिराग पासवान को जरूर अखबार ने जगह दी है.
चिराग को इस बार इस लिस्ट में 59 वां रैंक मिला है. जबकि उन्हें पिछली बार इस लिस्ट में जगह ही नहीं मिली थी. वहीं बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को अखबार ने इस बार 86वां स्थान दिया है. जबकि पिछली बार की लिस्ट में उन्हें 73वां स्थान दिया था.








