पटना- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। इस साल परीक्षा में कुल 12.92 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
इस बार बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के आदिवासी बहुल इलाके की प्रिया जायसवाल बिहार में साइंस टॉपर बनी है. प्रिया के घर परिवार समेत इलाके में जश्न का माहौल है. उसके घर पर बधाइयों और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है.
प्रिया जायसवाल ने मैट्रिक परीक्षा में भी सूबे में 8 वां स्थान प्राप्त किया था. उसका सपना डॉक्टर बनना है. उसके पिता धूमवाटाड़ में आटा चक्की मिल चलाते हैं. पूरे घर में जश्न और खुशी का माहौल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टॉपर प्रिया जायसवाल ने बताया कि पहले तो मुझे विश्वास हीं नहीं हुआ कि मैं ही टॉप हुई हूं. भाई से तीन बार पूरा नाम बताने को कहा. जब सुना प्रिया जायसवाल तो खुशी से झूम उठी. उसने बताया कि मैंने यह मुकाम अपने सेल्फ स्टडी से हासिल किया है.








