पटना- राष्ट्रगान का कथित अपमान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं. आरजेडी की तरफ से विधानसभा और विधान परिषद में बवाल के बाद अब सड़कों पर इस मुद्दे को ले जाने की तैयारी है. लिहाजा अब पोस्टर वॉर का आगाज हो गया है.
दरअसल, आरजेडी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ‘बचोल’ और जेडीयू विधायक गोपाल मंडल हैं. वहीं बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’.
आरजेडी नेता संजू कोहली की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार को छह हाथ दिखाया गया है. उनकी ओर इंगित करते हुए लिखा है, ‘हां मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का भी किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान.’ इसके साथ ही लिखा है, जी हां मैं हूं खलनायक.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि, 20 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का शुभारंभ करने गए थे. जहां राष्ट्रगान के दौरान सीएम हंसते और हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो शेयर करत हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर हमला बोला और राष्ट्रगान के अपमान का गंभीर आरोप लगाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








