डेस्क- केरल में एक शख्स ने पांच लोगों की हत्या कर सनसनी मचा दी है। वेंजरामुडु में सामूहिक हत्याकांड के 23 साल के आरोपी अफान ने अपनी 88 वर्षीय दादी, 13 वर्षीय भाई, प्रेमिका, मामा और मामा की पत्नी की हत्या कर दी।
अपराध करने के बाद आरोपी वेंजरामूडु पुलिस स्टेशन में चला गया और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी और फिर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार हुआ है। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और औपचारिक रूप से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तिरुवनंतपुरम के वेंजरामूडु में हुई इस सामूहिक और दर्दनाक हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन को मुख्य वजह माना जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रेमिका की जान लेने के पीछे उसने एक अजीब कारण बताया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अफान ने अपनी प्रेमिका की हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि “वह उसके बिना अकेले नहीं रह पाती थी”। वहीं, अफान ने अपनी मां की हत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह बच गईं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।








