डेस्क- रोहतक-दिल्ली राजमार्ग पर एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिला है. मृतक की पहचान युवा कांग्रेस की पदाधिकारी हिमानी नरवाल के रूप में की गई है. कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) का शव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बॉडी सूट में थी, उनके गले पर काली चुनरी लिपटी हुई थी और हाथों में मेहंदी थी। पुलिस के अनुसार, हिमानी 3 दिन से लापता थी और किसी शादी में गई थी।
इधर, परिजनाें ने हिमानी का शव लेने से इनकार कर दिया। हिमानी नरवाल की मां सविता ने कहा- चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। हिमानी नरवाल की मां का कहना है कि अपराधी कांग्रेस से जुड़ा व्यक्ति हो सकता है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से उसके बढ़ते कदम से कुछ लोग खुश नहीं थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों की मांग है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते, वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने अज्ञात लाेगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमानी की मां व भाई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी न्याय दिलवाने की मांग की है।








