रांची- राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. बुधवार की अहले सुबह लातेहार जिला के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के समीप हुई कार दुर्घटना में सांसद महुआ माजी को अधिक चोट आई है, जबकि दुर्घटना के वक्त गाड़ी चला रहे सांसद के पुत्र सोमवित माजी को मामूली चोट आई है.
घायल सांसद महुआ माजी को लातेहार में प्रारंभिक इलाज के बाद रांची ने आर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
महुआ माजी के हेल्थ अपडेट की जानकारी देते हुए आर्किड हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिशियन एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. ध्रुव कौल ने बताया कि सांसद के बाएं हाथ के फ्रैक्चर का कल ऑपरेशन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सांसद खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डॉक्टर ध्रुव कौल ने कहा कि महुआ माजी के बाएं हाथ की हड्डी में रेडियस फ्रैक्चर हुई है. जिसकी कल सर्जरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि लेफ्ट साइड पसली(RIB) की एक से अधिक हड्डियां टूटी हुई हैं. छाती में हवा भर गया है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.
बता दें कि 24 फरवरी को महुआ माजी पूरे परिवार के साथ प्रयागराज गई थीं जहां से लौटते वक्त कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. महुआ माजी के पुत्र खुद गाड़ी चला रहे थे और सुबह 3:40 बजे उन्हें झपकी आने लगी. 3:45 बजे नींद आ गई. इसी क्रम में दुर्घटना हो गई.








