डेस्क- 45 दिन तक चले महाकुंभ का 26 फरवरी को समापन हो चुका है। हालांकि, आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान था। इस दौरान 1.53 करोड़ ने डुबकी लगाई।
हालांकि आज भी लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। कारें संगम तक जा रही हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं। लोग घुड़सवारी और ऊंट की सवारी भी कर रहे हैं। आज महाकुंभ का समापन कार्यक्रम है।
समापन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे। योगी दोपहर में गंगा पंडाल में पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और नाविकों को सम्मानित करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम योगी आदित्यनाथ से X पर पोस्ट किया- मानवता का महायज्ञ, आस्था, एकता और समता का महापर्व महाकुंभ, प्रयागराज महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ ही अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है।
13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुंभ, प्रयागराज में 26 फरवरी महाशिवरात्रि की तिथि तक कुल 45 दिनों में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व है-अविस्मरणीय है।
बता दें पूरे महाकुंभ आयोजन के दौरान रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








