दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल से ज़्यादा समय बाद दिल्ली में शानदार वापसी की है. भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 40 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 8 सीटों पर आगे चल रही है.
आम आदमी पार्टी भी 20 सीट जीती है, 2 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए।
मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिल्ली में जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है. इस बीच खबर आ रही है कि PM नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. उनसे पहले जेपी नड्डा भी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे थे.
दिल्ली जीत के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमें अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है और हम पार्टी के हर कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हैं. जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है, अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








