पटना- चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने एक ओर जहां राज्य में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिना कागज देखे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और उनके विभागों के नाम नहीं बता सकते. अगर वो ऐसा करते हैं तो मैं अपना पूरा आंदोलन वापस ले लूंगा और फिर से नीतीश कुमार के समर्थन में खड़ा हो जाऊंगा.
में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अपराधियों का सत्ता में बैठे लोगों से क्या रिश्ता है, यह सभी जानते हैं. जब बिहार में बालू माफिया, शराब माफिया और अफसर राज हो, तो आप सुचारू कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? जब मुख्यमंत्री मानसिक रूप से निर्णय लेने में और सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं, तो ऐसी घटनाएं स्वाभाविक हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अनंत सिंह से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘छोटे सरकार’ का संबंध सत्ता में बैठे लोगों से किस तरह का रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है. हालांकि उन्होंने इस सवाल पर यह जरूर कहा कि व्यक्तिगत मामले में मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा.








