बेगूसराय- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान जब बेगूसराय आए, तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़े पहनती थी? जब मैं मुख्यमंत्री बना तो देखिए कितने अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने लगी है. मुख्यमंत्री के इस आपत्तिजनक बयान से बेगूसराय की महिलाओं में काफी आक्रोश है.
उसी के विरोध में रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़ी छात्राएं श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय के गेट पर वर्षा कुमारी और पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चित्र पर चुनरी भेंट कर आक्रोश जताया.
आक्रोशित छात्राओं को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि लगता है नीतीश कुमार महिला फोबिया के शिकार हो चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले विधानसभा में महिला संबंधी आपत्तिजनक बयान और अब बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती पर फिर से उनका महिला संबधी यह आपत्तिजनक वक्तव्य काफी हास्यास्पद बयान है. लगातार इस तरह के हास्यास्पद बयान से ऐसा लग रहा है कि वह महिला फोबिया के शिकार हो गए हैं और उन्हें इलाज की जरूरत.
आगे उन्होंने कहा कि बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की तो चर्चा भी नहीं कर पाए, लेकिन महिला संबंधी विवादित बयान देकर बेगूसराय के क्रांतिकारी धरती को कलंकित जरूर कर दिए हैं. वहीं, श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय छात्रा नेत्री नेहा कुमारी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगता है होश में नहीं रहते हैं.
इसीलिए इस तरह के आपत्तिजनक बयान देते हैं. 2005 से पहले भी महिलाएं-छात्राएं अपने-अपने आर्थिक स्थिति के हिसाब से अच्छे-अच्छे कपड़े पहनती थीं. आप मुख्यमंत्री बन गए इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिहार के छात्राओं-महिलाओं का मजाक उड़ाकर उनका अपमान करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








