पटना- पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकाने पर ED की छापेमारी चल रही है. ED ने हुलास पांडेय के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली है. जानकारी के अनुसार पटना के 2 ठिकाना और बेंगलुरु के एक ठिकाने पर यह छापेमारी चल रही है.
बताया जा रहा है कि बालू के अवैध खनन मामले में यह छापेमारी चल रही है. यह मामला ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम कम्पनी के अवैध बालू खनन मामले से जुड़ा हुआ है. बता दें कि हुलास पांडे पूर्व जदयू विधायक सुनील पांडे के भाई हैं. जिनके पुत्र विशाल प्रशांत तरारी से उपचुनाव में विधायक बने हैं.
हुलास पांडे के ठिकानों पर ईडी की रेड को बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. हुलास बिहार से एमएलसी भी रह चुके हैं. फिलहाल वे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (एलजेपीआर) के नेता हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के काफी करीबी भी हैं. हुलास पांडे का नाम रणवीर सेना के प्रमुख ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्या कांड में भी आया था.








