पटना- बिहार के पूर्णिया में भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन जब्त किया गया है. इसकी कीमत एक करोड़ रूपये बताई जा रही है. पूर्णिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलाब बाग बागेश्वरी कॉलोनी में एक व्यापारी के द्वारा चाइनीस लहसुन भारी मात्रा में रखा गया है. जब्त चाइनीज लहसुन का वजन 3-4 टन के करीब है.
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन बरामद किया गया है. साथ ही एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लहसुन को अच्छे से पैकेट में पैक कर चाइना का टैग लगाया गया था. बरामद चाइनीज लहसुन की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है.
फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. कस्टम विभाग के अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं. बता दें कि चाइनीज लहसुन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए साल 2014 में ही भारत सरकार ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चाइनीज लहसुन के सेवन से पेट-आंत में सूजन की समस्या पैदा होती है. चाइनीज लहसुन चमकदार और साइज में बड़ा-मोटा होता है. सेहत के लिए खतरनाक चाइनीज लहसुन की एक कली चीन का लहसुन, देसी लहसुन की 4 कलियां के बराबर होती है. पैसे की लालच में कारोबारी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं.








