पटना- बीजेपी सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार इतने साल से बिहार के सीएम हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाए.
कभी नीतीश कुमार के धुर विरोधी रहे गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू-राबड़ी राज में बिहार जिस बदहाली में था, वहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल बाहर निकाला बल्कि एक ऊंचाई तक पहुंचाया है.
उन्होंने कहा कि सीएम की सेवा को देखते हुए उनको देश का सबसे बड़ा पुरस्कार ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ओड़िशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक को भी सम्मानित करने की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदहाली के दौर से निकाला है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार को विकास के पायदान पर ले ले जाने वाले नीतीश कुमार हैं. नीतीश कुमार को अगर भारत रत्न दिया जाता है तो ये केवल जेडीयू ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात होगी.








