डेस्क- दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया है. इस पत्र का नाम ‘मौका मौका, हर बार धोखा’ रखा है.
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि, पिछले 11 वर्षों से भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में है इसके बावजुद विकास कार्य नही हुआ. उन्होने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उनको झूठा बताया है.
कांग्रेस पार्टी यही नही रूकी अजय माकन ने कहा कि केंद्र और दिल्ली की सरकार के बीच की लड़ाई में पिछले कई महिनों से पेंशन नही दिया है. दोनों ही सरकारों ने झुग्गी के जगह पक्का मकान देने का वादा किया था लेकिन आज तक नही दिया है. कोविड में अस्पतालों की क्या स्थिति थी ये हम सभी जानते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी करार दिया है. उन्होंने दिल्ली के बदहाल स्थिति के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है.अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल की कोई विचारधारा ही नही है. हमनें 2024 में गठबंधन करके गलती की.








