रांची- खूंटी थाना क्षेत्र के चालम गांव के डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. आरोप है कि ये सभी अवैध की अफीम खेती कर रहे थे.
बता दें कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है.बताया गया कि मंगलवार शाम तक कुल 29 एकड़ में लगी अफीम की फसलों को नष्ट किया जा चुका है.
एसडीओ दीपेश कुमारी अफीम विनष्टीकरण अभियान का नेतृत्व कर रही थीं. साथ ही खूंटी सीओ, थानेदार सहित दर्जनों पुलिस के जवान वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ जंगलों में भी अफीम विनष्टीकरण अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंगलवार को जिनकी जमीन पर अफीम की खेती नष्ट की गई थी उक्त जमीन के जीआर के आधार पर जमीन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
इस संबंध में एसडीओ दीपेश कुमारी ने बताया कि किसी भी हाल में अवैध अफीम को नष्ट किया जाएगा. साथ ही जिनकी जमीन पर अफीम लगाई गई है, उन जमीन मालिकों सहित उनके वंशजों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








