पटना- जदयू ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को ढोंगी और अवसरवादी बताया. कहा, “अरविंद केजरीवाल राजनीतिक व्यक्ति नहीं है, वो सरकारी सेवा में थे.
इनकम टैक्स के अधिकारी थे, अन्ना हजारे के आंदोलन में आए, ‘मुंह में राम और बगल में छुरी.’ महत्वाकांक्षा उनकी राजनीति थी और जुड़ गए अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से. अन्न हजारे को डंप कर दिया और खुद राजनीति में आ गए.”
दरअसल, जदयू ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव NDA के साथ लड़ने का ऐलान किया है. इस दौरान जदयू ने अरविन्द केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल और बिहार के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
‘हमलागों ने जो वीडियो दिखाया, उसमें वो ये कहते दिख रहे हैं कि बिहारी 500 रुपये का टिकट कटाता है, दिल्ली आता है और 5 लाख का इलाज कराकर लौट जाता है.’ उन्होंने केजरीवाल से पूछा, दिल्ली क्या उनकी जागीर है?
पूर्वांचलियों और बिहारियों के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग आज तक किसी ने नहीं किया. जेपी नड्डा साहब ने राज्यसभा में रोहिंग्या के बारे में जो कहा, उसको उन्होंने पूर्वांचलियों के साथ जोड़ दिया.”
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, “कोरोना के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लाखों लोगों को नोएडा बॉर्डर पर भेज दिया और बिहार के लोगों के लिए एक भी कैंप नहीं लगाया. हम अरविंद केजरीवाल को बेनकाब करेंगे.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए आगे कहा, “कोरोना काल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देशभर में जितने भी बिहारी थे, उन्हें राहत पहुंचाई. नीतीश कुमार ने 25 लाख लोगों को राहत शिविर में रखा, उनका इलाज कराया और उनके गांव तक पहुंचाया. बिहार सरकार ने उनके रोजगार की व्यवस्था भी की.”








