पटना- सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 43 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई गई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें से एक महत्वपूर्ण निर्णय सक्षमता परीक्षा को लेकर था. अब सक्षमता परीक्षा को 3 बार के बजाय 5 बार लिया जाएगा.
बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली संशोधन पर मुहर लगी है. सरकार शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर नीति बनाएगी. सक्षमता परीक्ष पास करने वाले शिक्षक जो तबादला नहीं चाहते हैं अभी अपने स्थान पर ही योगदान देंगे.
इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार पटना के अंतर्गत प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 469 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. कैबिनेट के फैसले में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी परियोजनाओं के बारे में अहम निर्णय शामिल थे. इन फैसलों का उद्देश्य राज्य के विकास को गति देना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








