पटना- बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में NIA की टीम ने 6 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के मलकौली में मुखिया नंदकुमार राय उर्फ भोला राय , मीठनपुरा में आर्म्स सप्लायर बबलू खान और बरियारपुर थाना क्षेत्र में NIA की रेड चल रही है.
मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर अहले सुबह एनआईए के टीम जांच कर रही है. स्थानीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी के साथ स्थानीय फकुली थाना के पुलिस टीम भी मौके पर बनी हुई है. फिलहाल जांच चल रही है.
वहीँ,वैशाली जिले के हाजीपुर में एनआईए की टीम ने एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी की. हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह के आवास पर सुबह-सुबह एनआईए की टीम ने धावा बोल दिया. करीब आधे दर्जन गाड़ियों से एनआईए के अधिकारी व कर्मी पहुंचे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा नगर थाना पुलिस की भी दो गाड़ी मौजूद थी. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमाली स्थित सत्यम कुमार के आवास पर भी एनआईए की टीम ने छापेमारी. साथ ही महुआ में भी एक जगह छापेमारी करने की सूचना है.
बताया जाता है कि हाजीपुर बागमाली के रहने वाले सत्यम कुमार को कुछ दिन पहले एक-47 के साथ मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है.
सुबह जब एनआईए की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी तो नगर थाने से पुलिस बल बुलाया गया था. पुलिस की दो गाड़ी एसडीओ रोड और एक पुलिस की गाड़ी बगमल्ली पहुंची. वैशाली जिले के महुआ में भी एनआईए की एक टीम छापेमारी करने गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








