पटना- RJD के महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। साथ ही कार्यालय को जलाने और जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मनीष चौधरी नामक शख्स ने विधायक मुकेश रौशन के मोबाइल पर फोन कर दी है.
जानकारी अनुसार, मनीष चौधरी ने खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। सोमवार की शाम 6 बजे से वह लगातार विधायक को कॉल कर रहा है। मोबाइल पर कॉल कर मनीष नामक शख्स ने होश ठिकाने लगाने के साथ-साथ भद्दी गलियां भी दी।
राजद विधायक मुकेश रौशन ने पटना SSP पटना को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। वही पटना SSP राजीव मिश्रा ने आरजेडी विधायक को लिखित शिकायत करने को कहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि राजद विधायक मुकेश रौशन के पिता की बीते दिनों अपराधियों ने हत्या की थी। अब मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मोबाइल नंबर 7417173317 से मनीष चौधरी नामक कॉलर ने 4 बार वाट्सअप कॉलिंग कर यह धमकी दी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








