पटना- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी को गिरफ्तार करने की मांग की है. लालू यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अडाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए लालू ने कहा कि वह सही कह रहे हैं। वारंट जारी हुआ है तो पहले अडानी को गिरफ्तार करना चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि यह स्पष्ट हो गया है कि अडानी ने अमेरिका और भारत के कानूनों का उल्लंघन किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी दे सकता हूं कि अदाणी को भारत में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा या उनकी जांच नहीं की जाएगी क्योंकि सरकार उन्हें बचा रही है। राहुल ने कहा कि सभी राज्यों में जांच होनी चाहिए, चाहे वहां सत्ता में कोई भी पार्टी हो।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी एवं उनके भतीजे सागर अडाणी पर काम के बदले घूस देने के आरोप लगे हैं. इसको लेकर राहुल गांधी के अलावे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं इंडिया के गठबंधन के अनेक बड़े नेताओं ने गौतम अडाणी के मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.








