पटना- राजधानी पटना में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक का नाम अमित कुमार बताया गया है. घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के द्वारिका अपार्टमेंट स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के पास की है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक अमित के दादा के नाम पर द्वारका अपार्टमेंट है.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने बच्चे को स्कूल से लाने के लिए अपार्टमेंट के बाहर मुख्य सड़क पटना खगौल रोड पर आया था, तभी बाइक सवार अपराधियों को देखकर वह अपने अपार्टमेंट की ओर भागने लगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपराधियों ने पीछा करके अपार्टमेंट परिसर में घुसकर उसे गोलियों से भून डाला. घटना के बाद घायल अवस्था में उसे एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अमित की मौत हो गई.








