पटना- बिहार एसटीएफ ने पटना जिला के 2 लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मो. चॉंद उर्फ मो. आफताब और पच्चास हजार रूपये का इनामी कुख्यात वांछित अपराधी अभिषेक मेहता उर्फ अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार किया है.
इनकी गिरफ्तारी पटना सिटी चौक थाना क्षेत्र से हुई है. इसके पास से कई हथियार भी बरामद किये गए हैं. इनपर पटना के थानों में कई मामले दर्ज हैं. इसके पास से 2 रेगुलर राईफल, 1 सेमी ऑटोमेटिक राईफल, 102 जिन्दा कारतूस,1 बिन्डोलिया, 1 बोलेरो बरामद किया गया है.
इसके साथ ही एसटीएफ ने 25000 के इनामी एक अन्य कुख्यात अपराधी फैजल उर्फ कुट्टू नियाजी को गिरफ्तार किया है. यह पटना जिला के उज्जवल सिंह गैंग का शूटर भी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बालू माफिया को गिरफ्तार किया गया है जिसका आपराधिक बैकग्राउंड है. इनके पास से भी हथियार बरामद की गई है.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधियों ने 22 अक्टूबर को पटना के चौक थाना अन्तर्गत कुमार डेन्टल क्लीनिक के डॉक्टर से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी थी.
जानकारी अनुसार,अपराधी श्रवण अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सोन नदी का अवैध बालू खनन के लिए वर्चस्व स्थापित करने के लिए अवैध हथियार की खरीदगी करने जा रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बीच STF की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उक्त अपराधी को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया और अभी इससे पूछताछ जारी है.








