डेस्क- वाराणसी में साईं बाबा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. केंद्रीय ब्राह्मण सभा के विरोध के बाद काशी के मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमाएं हटाई जा रही हैं.
अब तक काशी के 14 मंदिरों से साईं की मूर्ति हटा ली गई है. दरअसल साईं बाबा की पूजा को प्रेत पूजा मानकर इसको सनातन विरोधी बताया जा रहा है. इसीलिए वाराणसी में ब्राह्मण सभा के लोग मूर्तियां हटा रहे हैं.
मंदिर से मूर्ति हटाने का यह कार्य केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा किया गया है. केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे और वहां स्थापित साईं बाबा की मूर्ति को हटाकर के बाहर कर दिया. केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के लोगों ने मंदिर के पुजारी को फटकार लगाते हुए कहा कि मंदिर में साईं का क्या काम?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के मुताबिक साईं की मूर्ति हटाने को लेकर शहर में किसी प्रकार का तनाव नहीं है और ना ही किसी दूसरे वर्ग द्वारा इसका विरोध किया गया है.
मंदिर के पुजारियों ने भी मूर्ति हटाने का विरोध नहीं किया. इसलिए किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ. मामला तब संज्ञान में आया जब मूर्ति हटाने का वीडियो वीडियो वायरल हुआ.








