बिहार- बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह आरजेडी की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के भवानीपुर थाना अंतर्गत बिट्ठा स्थित आवास पर पुलिस शुक्रवार को कुर्की जब्ती के लिए पहुंची. पुलिस ने आवास की कुर्की जब्ती की. कई थानों की पुलिस बीमा भारती के आवास पर पहुंची थी.
दरअसल, बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटा राजा कुमार भवानीपुर के व्यवसाय गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में अभियुक्त हैं. हालांकि अवधेश मंडल कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं जबकि राजा कुमार अभी भी फरार है.
इससे पहले पुलिस ने बीमा भारती के पटना स्थित आवास और पैतृक गांव के आवास में भी छापेमारी की थी, लेकिन राजा कुमार पुलिस के हाथ नहीं लगा था और अब बीमा भारती के बिठ्ठा स्थित आवास पर कुर्की जब्ती की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि रूपौली उपचुनाव से ठीक पहले भवानीपुर में बीच बाजार चर्चित व्यवसाय गोपाल यादुका की बदमाशों ने हत्या कर दी थी जिसमें पकड़े गए दो शूटरों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि राजा कुमार ने हथियार और सुपारी की रकम दी थी.
इस खुलासे के बाद से पुलिस राजा कुमार की तलाश में है. इस मामले में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल भी आरोपित थे. उन्होंने कोर्ट के समक्ष पहले ही सरेंडर कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








