पटना- बिहार में शराबबंदी पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हमेशा बयान देते रहे हैं.एक बार फिर उन्होंने शराबबंदी पर बयान दिया है. विवादित बयान देते हुए मांझी ने कहा कि हम सभी सफेदपोश रात में शराब पीते हैं लेकिन हमें पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है.
जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में गरीब लोग अगर थोड़ी भी शराब पी लेते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है. लेकिन हमलोग रात में शराब पीते हैं तो हमें नहीं पकड़ा जाता। उन्होंने कहा कि इस तरह से दोरंग नीति नहीं होनी चाहिए.
जीतन मांझी ने अपने बयान में कहा कि ‘हम हमेशा कहते रहे हैं कि शराबबंदी कानून में कुछ भी गलत नहीं है. हम सभी ने मिलकर इसको लेकर कानून बनाया था. इसे बुरा क्यों कहेंगे?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि उन्होंने इसके कामकाज पर अनियमित्ता करने का आरोप लगाया और कहा कि सीएम नीतीश कुमार को इस विषय पर चिंतन करने की जरूरत है.
वहीं, कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि हजारों लाखों लीटर शराब की तस्करी करने वाले रुपए देकर छूट जाते हैं लेकिन गरीब लोग फंस जाते हैं. बता दें कि इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार से मांग की थी कि शराबबंदी में जेल गए गरीब लोगों राहत दी जाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








