पटना- राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी की गयी है. एंजियोप्लास्टी पूरी तरह सफल रही है. लालू प्रसाद पटना से 10 सितंबर को इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए थे. उनके साथ उनकी बड़ी बेटी एवं सांसद डॉ मीसा भारती और राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव मुंबई पहुंचे हुए थे.
जानकारी अनुसार, साल 2021 में लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी. हालांकि अभी तक उनका दवाओं के जरिये इलाज किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि बीच में किडनी ट्रांसप्लांट होने के चलते एंजियोप्लास्टी टाल दी गयी थी. फिलहाल उनकी एंजियोप्लास्टी सफलता पूर्वक हो गयी है.
बता दें कि 4 दिसंबर 2022 में सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी उन्हें डोनेट की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








