पटना- बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार चर्चा में बने हुए है. इस बार चर्चा उनके माफ़ी मांगे को लेकर है. राजद नेता तेजस्वी नीतीश कुमार पर हमलावर है और अब एक बड़ा खुलासा भी कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा है कि उनके पास नीतीश कुमार का वह वीडियो फुटेज है जिसमे वो माफ़ी मांग रहे थे. मंगलवार को समस्तीपुर में तेजस्वी मीडिया से बात कर रहे थे. तेजस्वी ने कहा-मेरे पास नीतीश कुमार का वीडियो फुटेज है. वे मेरे घर पर आये थे और हाथ जोड़ कर माफी मांग रहे थे.
तेजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक भी इसके गवाह हैं कि कैसे मेरे आवास पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी थी कि अब बीजेपी के साथ कभी नहीं जायेंगे. इसके बाद आरजेडी ने उनका साथ दिया था. नीतीश कुमार तो सदन में कई दफे कसम खा चुके हैं कि हम बीजेपी के साथ नहीं जायेंगे. अब बीजेपी के साथ जाकर कह रहे हैं कि इधर-उधर नहीं जायेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए अब आरजेडी के दरवाजे बंद हैं. उनको तो जनता रिजेक्ट कर चुकी है. हमलोग क्या रिजेक्ट करेंगे. अब नीतीश कुमार से कभी दोस्ती होने की गुंजाइश नहीं है. वे कितनी बार पलटी मार चुके हैं इसकी गिनती नहीं है.
बता दें कि पिछले सप्ताह नीतीश कुमार ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने कहा था कि अब कभी इधर-उधर नहीं जायेंगे. आरजेडी के साथ जाना गलती थी और अब गलती नहीं दुहरायेंगे. उसके बाद जेडीयू कोटे से केंद्र में मंत्री ललन सिंह ने भी कहा था कि नीतीश कुमार का अब आरजेडी से दोस्ती संभव नहीं. इसके बाद तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के लोग नीतीश और जेडीयू पर हमलावर हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








