पटना- लालू यादव के करीबी माने जाने वाले बालू कारोबारी सुभाष यादव पर ED की बड़ी कार्रवाई की गई है. ED ने सुभाष यादव की 67 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है.
दरअसल, ईडी ने मेसर्स ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इस केस में ईडी ने कंपनी के पूर्व निदेशक सुभाष यादव द्वारा अवैध तरीके से अर्जित 67.56 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है।
ईडी ने सुभाष यादव की राजधानी पटना, देहरादून और गाजियाबाद की पांच अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है, जिसकी कीमत 67.56 करोड़ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ED ने इसी वर्ष नौ मार्च को बालू कारोबारी सुभाष यादव के पटना के अलावा दूसरे कई ठिकानों पर एक साथ छापेमरी की थी और मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था.
इन पर आरोप था कि ब्रांडसन के निदेशक मंडलों में शामिल दोनों ने विभिन्न बालू घाटों पर अवैध खनन और बिना चालान या गलत चालान के आधार पर 250 करोड़ से अधिक के राजस्व की चोरी की है.
बता दें कि सुभाष यादव राजद के टिकट पर 2019 में चतरा से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. सुभाष यादव मूल रूप से दानापुर के हेतनपुरा दियारा के रहने वाले हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








