डेस्क- देश के स्टार पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने सोनीपत बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई करवाई है. पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है.
जानकारी अनुसार, कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग को वॉट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें लिखा है, “बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये ये अच्छा नही होगा. ये हमारा आखिरी संदेश है. चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं. जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है.
इस धमकी के बाद बजरंग ने सोनीपत बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और धमकी देने वाले शख्स की पहचान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. पुलिस ने बजरंग और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








