नालंदा- नालंदा पुलिस ने एक ऐसे लुटेरा को गिरफ्तार किया है जो महिला बनकर लूटकांड को अंजाम देता था. पुलिस ने गुरुवार को इस मामले पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. महिला के वेश में गिरफ्तार हुए बदमाश की पहचान भागनविगहा ओपी थाना इलाके के मोरा तालाब गांव निवासी नरेश रविदास के पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है.
नूरसराय थानाप्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि बीती रात एक बजे सरकारी नंबर पर एक व्यक्ति कॉल कर बताया कि बीच सड़क पर लूटपाट की जा रही है. इस सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने मोबाइल पर लोकेशन भेजा उसके बाद पुलिस सिविल ड्रेस में लोकेशन पर पंहुची.
पुलिस ने लूटपाट करते रंगे हाथ लुटेरा को पकड़ लिया. लुटेरा महिला की तरह सूट पहने हुए था. पुलिस ने लुटेरा की आवाज सुनकर पुरुष होने पर उसे पकड़कर सर्च किया तो इसके कमर से एक देशी पिस्टल और गोली मिला उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस थाना लाकर लुटेरा से पूछताछ कर रही है. इसके अन्य सहयोगी भी इस लूटपाट में शामिल है जिसे चिह्नित किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








