गुमला- गुमला में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए जहां उन्होंने 63674.54 लाख की लागत से 159 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया.
वहीं लोहरदगा जिला से कुल 36786.28 लाख की राशि से कुल 188 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया. इस दौरान गुमला के कुल 1 लाख 50 हजार 678 लाभुकों के बीच 20488.80 लाख की राशि की लागत से परिसंपत्ति का वितरण किया गया. वहीं लोहरदगा जिले से 12 हजार 091 लाभुकों के बीच कुल 1282.83 लाख की राशि का परिसंपत्ति वितरण किया गया.
इस कार्यक्रम के माध्यम से हेमंत सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व शक्ति प्रदर्शन व उनके द्वारा सरकारी योजनाओं से अपने 5 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों और योजनाओं का बखान भी किया.इस दौरान झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास व मैया सम्मान योजना को लेकर क्षेत्र के लोगों की भी भीड़ काफी संख्या में यहां नजर आई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








