आरा- बिहार के आरा में यज्ञ देखने गए युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।मृतक का नाम रोहित सिंह उर्फ लाला था।
मृतक उदवंतनगर थाना के कारिसाथ गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि “गांव में चल रहे शिव प्राण प्रतिष्ठात्मक सह रूद्र महायज्ञ को देखने ओंकार नाथ सिंह का पुत्र रोहित उर्फ लाला आया था। हथियारबंद अपराधियों ने रोहित को भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए ,पास से गोली मार दी।
बताया जा रहा है पुराने विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। एक साल पहले कारिसाथ गांव में जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी राम प्रकाश सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। जिसमें मृतक रोहित कुमार मुख्य आरोपी था। उस केस में युवक जेल गया था जो आठ माह पहले जेल से छूटकर गांव आया था। युवक गांव में ही रह कर नौकरी की तैयारी करता था। मृतक के परिवार के लोगों ने गोली मारने का आरोप गांव के ही राम प्रकाश सिंह के तीनों बेटों पर लगाया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और गिरफ्तारी के बाद घटना का सही कारण पता चल पाएगा। “