डेस्क- आज से सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े 7 महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं. ये बदलाव इस प्रकार हैं-
1. तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹70 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
2. 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले रेट पर LPG गैस सिलिंडर बुक करने के लिए ग्राहकों को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA / e-KYC) पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लोगों का e-KYC पहले से है, उनके लिए कोई बदलाव नहीं होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिन ग्राहकों ने बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया है, वे सब्सिडी वाले रेट पर गैस बुक नहीं कर पाएंगे। हालांकि, गैस सिलिंडर की सप्लाई या बुकिंग बंद नहीं होगी।
3 . 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होगा। जिन दुकानदारों की महीने में UPI से कुल कमाई ₹1 लाख तक है, उनके लिए सभी ट्रांजैक्शन बिल्कुल मुफ्त रहेंगे, भले ही पेमेंट ₹2,000 से ज्यादा का हो।
आम ग्राहकों पर इसका असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। वहीं अगर कोई छोटा व्यापारी लगातार 3 महीने तक ₹1 लाख से ज्यादा का UPI पेमेंट लेता है, तो बैंक उसे बड़े व्यापारियों की लिस्ट में डाल देंगे और फिर उस पर भी चार्ज लागू होगा। पर्सन टू पर्सन ट्रांजैक्शन फ्री है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
4 . हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल ₹16 प्रति लीटर महंगा हो गया है। घरेलू एयरलाइंस के लिए कीमत ₹121 से बढ़कर अब ₹137 हो गई है।
5. 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज की कीमतों में 3% से 8% तक की बढ़ोतरी कर रही हैं। 2026 में कंपनियों की ओर से की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है।
6. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 के बीच होगी। 7 अक्टूबर को इस बैठक में रेपो रेट को लेकर फैसला लिया जाएगा कि इसमें बदलाव किया जाए या इसे स्थिर रखा जाए। इस बार रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी की जा सकती है।
7. SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर अगर किसी दूसरे बैंक के ATM या ADWM मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब उन्हें महीने में सिर्फ 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। पहले यह लिमिट 10 फ्री ट्रांजेक्शन की थी। इसमें बैलेंस चेक करना और पैसे निकालना शामिल है।








