गढ़वा- ऊंटारी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में 55 वर्षीय महिला को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट करने और खौलता हुआ गर्म पानी फेंककर झुलसा देने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 22 अगस्त 2026 की बतायी गयी है.
पुलिस के अनुसार भोजपुर गांव निवासी दिलबशिया देवी (55), पति विशुनदेव उरांव पर गांव के ही कुछ लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाया था.
इसके बाद उनके साथ मारपीट की गयी और जान से मारने की नीयत से शरीर पर खौलता हुआ गर्म पानी फेंक दिया गया. घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गयीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर श्री वंशीधर नगर ऊंटारी थाना में मामला दर्ज़ किया गया है. पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपियों में पर्मिला देवी (52 वर्ष, पति लालमोहन उरांव), दया उरांव (68 वर्ष, पिता स्व. रामा उरांव), गया उरांव (70 वर्ष, पिता स्व. रामा उरांव), सोनू उरांव (24 वर्ष, पिता स्व. रूपदेव उरांव), बिकेश उरांव उर्फ विकास उरांव (28 वर्ष) और श्रद्धा देवी (50 वर्ष, पति बिहारी उरांव) शामिल हैं. सभी भोजपुर गांव, थाना श्री वंशीधर नगर ऊंटारी, जिला गढ़वा के निवासी बताये गये हैं.
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. साथ ही पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास और ओझा-गुणी के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








