पलामू- पलामू में एक सरकारी टीचर के गर्भ में बच्चे की मौत के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. इस मामले में दो क्लर्क को निलंबित किया गया है. शिक्षक संघों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है और सोमवार को शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया.
दरअसल, पलामू के तरहसी के सिलदिलिया में पोस्टेड सरकारी टीचर भारती पांडे को चैनपुर के कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल स्कूल में पोस्टेड किया गया है.
भारती पांडेय गर्भवती थीं और प्रसव के लिए अंतिम महीना चल रहा था. शनिवार को स्कूल में ही उन्हें प्रसव पीड़ा हुई थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भारती पांडेय के परिजनों ने आरोप लगाया कि छुट्टी के लिए लगातार आवेदन दिया जा रहा था लेकिन छुट्टी नहीं मिली. शिक्षक संघ के नेताओं ने भी डीसी से मुलाकात की थी.
उन्होंने डीईओ को मामले में पहल करने का निर्देश दिया. परिजनों का आरोप है कि छुट्टी देने के बदले घूस मांगी गई थी. मगर पैसे नहीं देने पर छुट्टी नहीं दी गई है. भाजपा ने भी इस मामले को लेकर आवाज उठाई है.
भारती पांडेय के पति ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मेदिनीनगर टाउन थाना में डीईओ और घूस मांगने के दो आरोपी क्लर्क के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है. पुलिस पूरे मामले में अलग से जांच कर रही है. पलामू डीईओ संदीप कुमार, पलामू आरडीडीई के प्रभार में भी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने घूस मांगने के आरोपी क्लर्क ईश्वरी दयाल राम को निलंबित कर दिया है, जबकि एक क्लर्क अरुण कुमार गिरी का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया है. परिजनों के अनुसार मैटरनिटी लीव के लिए आवेदन दिया गया था.








