रांची- झारखंड में आने वाले तीन दिनों के लिए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
रांची, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की संभावना है. कुछ जिलों में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है.
इनमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला शामिल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अगले दो दिनों तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और खूंटी में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की भी आशंका है.








