गिरिडीह- गिरिडीह में श्राद्ध कार्यक्रम के दशकर्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां तालाब में डूबने से एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई. घटना गावां थाना क्षेत्र के भीखी गांव की है. घटना में एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीखी गांव में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था. शुक्रवार को दशकर्म का विधान चल रहा था. ऐसे में कई महिला, पुरुष के साथ घर के सदस्य गांव के तालाब में गए. महिला व पुरुष तालाब में अलग अलग स्थानों पर विधि-विधान के बाद स्नान कर रहे थे.
इस दौरान एक महिला तालाब में डूबने लगी. जिसे बचाने के चक्कर में कुल 5 महिलाएं गहरे पानी में चली गईं. वहां उपस्थित अन्य महिलाओं के चीख पुकार के बाद दूसरे घाट पर स्नान कर रहे लोग दौड़ कर आये. सभी को पानी से निकाल कर गावां सीएचसी ले गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के घर और गांव में मातम पसर गया.








