रांची- राजधानी रांची के अशोक नगर में चोर को पकड़ने के दौरान रांची के चर्चित बिल्डर निशित केसरी के बॉडीगार्ड से मिसफायर हो गया, जिससे उन्हें गोली लग गई.
घायल बॉडीगार्ड को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. वहीं, चोरों ने अशोक नगर स्थित एक घर से लाखों के गहने उड़ा लिए.
सूचना मिलते ही रांची पुलिस के कई अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी चोरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि पूरी वारदात घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
हटिया डीएसपी नीरज ने दोनों ही मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं, चोर एनके कंस्ट्रक्शन के मालिक के घर में चोरी करने में नाकाम रहे. इस दौरान बॉडीगार्ड से गोली चल गई, जिसमें वह खुद घायल हो गया.
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि केसरी बिल्डर के आवास में रात करीब 2 बजे चोर के आने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद घर में मौजूद एक बॉडीगार्ड अपनी एके-47 राइफल लेकर चेक करने के लिए बाहर निकला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान गेट के पास बॉडीगार्ड के राइफल से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में भी बॉडीगार्ड के एके-47 से ही गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है.








