बोकारो- बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के पुरुलिया-धनबाद नेशनल हाइवे स्थित बेड़ानी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई.
घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. दो युवक भंडरो और एक विस्थापित चौक के रहने वाला था. तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, सुमित गोराई विस्थापित चौक का जबकि आर्यन महतो और अमर महतो भंडरो के रहने वाले हैं. तीनों की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद दोनों ही गांव में मातम का माहौल है. पीड़ित परिवार ने इस तरह की घटना को रोकने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. वहीं तीनों युवकों का पोस्टमार्टम चास के अनुमंडल अस्पताल में किया गया.
मामले में पुलिस ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, उनको उठाकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया है. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना हुई है. वाहन की पहचान करने का प्रयास करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.








