लातेहार- लातेहार के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया जिसके कारण वह गहरे पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई. युवक गढ़वा का रहने वाला बताया जा रहा है.
मृतक युवक की पहचान आयुष तिवारी के रूप में हुई है. हालांकि इस दौरान एक अन्य युवक को वन विभाग की टीम ने डूबने से बचा लिया. बताया जाता है कि आयुष तिवारी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उसकी मौत के बाद मां-बाप की पूरी दुनिया उजड़ गई.
मिली जानकारी अनुसार, रविवार को गढ़वा के रहने वाले चार युवक दोपहर लगभग 3:00 बजे सुग्गा बांध पहुंचे थे. आयुष तिवारी सेल्फी लेने के लिए एक पत्थर पर जाने लगा. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे फॉल के गहरे पानी में गिर गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि आयुष को पानी में गिरता देखकर उनका एक दोस्त उन्हें बचाने का प्रयास किया और वह भी पानी में कूद गया. दो युवकों को पानी में गिरने की सूचना मिलते ही वहां तैनात वन विभाग के कर्मी तत्काल सक्रिय हुए और एक युवक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. परंतु आयुष तिवारी गहरे पानी में फंस गया.
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बारेसांड थाना प्रभारी शशि कुमार और वन विभाग के फॉरेस्टर साकेत पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की खोजबीन आरंभ करवाई. काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी में पत्थर में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला जा सका.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








