गढ़वा- गढ़वा से एक प्रधानाध्यापक की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है. प्रधानाध्यापक पर एक छात्रा को ब्लैकमेल कर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों ने प्रधानाध्यापक को छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा.
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने प्रधानाध्यापक की इस कृत्य का वीडियो बना लिया, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया. यह वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब इसे वायरल किया जा रहा है. वीडियो में प्रधानाध्यापक विद्यालय के ही एक कमरे में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं.
घटना सामने आने के बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने केतार थाना में प्रधानाध्यापक के विरुद्ध POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पर POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. विभाग के आला अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच में जुट गए हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि जांच चल रही है और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.








