पटना- बिहार के मुजफ्फरपुर से एक रील वायरल हुआ था जिसमे एक युवक बंदूक के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर यह कहते हुए पोस्ट किया कि सोना बेच, लोहा खरीद’. बंदूक के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना युवक को भारी पड़ गया.
दरअसल, वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में बंदूक लेकर ‘सोना बेच, लोहा खरीद’ जैसे डायलॉग बोलता दिखाई दे रहा था. वीडियो में उसका अंदाज ऐसा था, जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल बन सकता था. यही वजह रही कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश में विशेष टीम का गठन किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरा थाना में कांड संख्या 399/26 दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी.
आखिरकार पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह राजपूत को पटना से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से वीडियो में दिखाई गई एक दोनाली बंदूक और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि युवक हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में भय और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का मकसद लोगों का ध्यान आकर्षित करना था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह समस्तीपुर के एक लाइसेंसी हथियारधारी व्यक्ति के यहां गार्ड के रूप में काम करता है. इसी दौरान उसे लाइसेंसी बंदूक तक पहुंच मिली थी.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने उसी लाइसेंसी बंदूक के साथ वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंच गया.
इसी आधार पर पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.








