पटना– पटना के कोतवाली थाना परिसर में 30 वर्ष बाद पहली बार शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदायगी नहीं हुई। अब तक हर शुक्रवार को कैंपस में 30 मिनट तक सैकड़ों की संख्या में लोग नमाज अदायगी करते थे। पहली बार इस पर ब्रेक लगा है।
जानकारी के मुताबिक, सहयोग पोर्टल पर बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले प्रभास चंद्र शर्मा नाम के शख्स ने इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि शुक्रवार के दिन कैंपस में नमाज पढ़ी जाती है, जिससे प्रशासनिक काम में भी बाधा उत्पन्न हो रहा है।
इस शिकायत के आधार पर एडीशनल SP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने थाने से रिपोर्ट मांगी थी। 2 जून को थाने में थानेदार अजय कुमार, एडिशन SP कृष्ण मुरारी प्रसाद और मस्जिद कमिट के इमाम और अन्य दूसरे लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक के दो दिन बाद 4 जून को थाने ने रिपोर्ट सबमिट की। इसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना के कोतवाली जामा मस्जिद के इमाम सनाउल मुस्तफा ने कहा, ‘30 वर्षों से नमाज पढ़ते आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा है कि दाहिने साइड ना कर के बाएं साइड पढ़िए। कोई रुकावट नहीं है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अमन और शांति को भंग करने वाले किसी आदमी ने इन लोगों के खिलाफ शिकायत कर दी कि यहां कार्य में बाधा होता है, काम करने में दिक्कत होती है।’ लिहाजा शिकायत के बाद आपसी सहमती से यह फैसला लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








