पटना- पटना के एक्जीबिशन रोड के एक होटल में पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना पर यहां रेड की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में 5 महिलाएं, 5 लड़कियां और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, जब रेड की गई, तो होटल के कमरे में सभी बैठकर आपत्तिजनक स्थिति में शराब पार्टी और मौज मस्ती कर रहे थे। पुलिस को अचानक कमरे में देखकर सभी घबरा गए।
इस दौरान उन लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिलने से सभी पकड़े गए। इसी बीच होटल संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस होटल में पकड़े गए सभी लोगों को गांधी मैदान थाने लेकर आई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब से और कैसे इस धंधे में सभी आए थे। यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
होटल से पकड़े गए युवक का नाम अशोक कुमार यादव है, जो जहानाबाद का रहने वाला है। वह सूर्या विहार होटल में काम करता है। पुलिस की पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस होटल में लड़कियां परमानेंट रहती थीं। ऑन कॉल पर कस्टमर होटल में आते थे। पिछले 1 साल से यह धंधा इस होटल में चल रहा था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








