पटना- लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर सिंगर छोटू छलिया को राबड़ी देवी के दिए गए कंगन को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। JDU ने इसे लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को लेटर लिखकर जांच की मांग की है।
JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि माननीय लालू प्रसाद जी के जन्मदिन पर छोटू छलिया, जो भोजपुरी गायक है, जो माननीय लालू प्रसाद जी की सेवा में उनके परिवार की सेवा में लंबे अरसे से रहे हैं, उनको राबड़ी देवी जी ने कंगन दिया।
छोटू छलिया का कहना है कि कंगन हीरे का है। सारा विवाद यहीं से शुरू हुआ. छोटू छलिया ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उन्हें राबड़ी देवी की ओर से एक कीमती कंगन उपहार में मिला था।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
EOU के अपर पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में नीरज कुमार ने कहा है लिखा है कि विभिन्न समाचार माध्यमों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर व्यापक रूप से प्रसारित हुई है कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भोजपुरी गायक राम शरण यादव उर्फ छोटू छलिया को एक बहुमूल्य कंगन उपहार स्वरूप दिया था।
अगर कंगन की प्रकृति और कीमत के संबंध में सार्वजनिक मंचों पर भ्रामक या विरोधाभासी जानकारी दी गई है, तब भी इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।
इधर, कंगन विवाद पर राबड़ी के मुंह बोले भाई और RJD MLC सुनील सिंह ने कहा कि राबड़ी कभी डायमंड ज्वेलरी नहीं पहनती हैं। हर चकमने वाली चीज हीरा नहीं होती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, गुरुवार को लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस पूरे जश्न में सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है, जब लोक गायक छोटू छलिया ने तेजस्वी यादव के बेटे को लेकर सोहर गाना शुरू किया। राबड़ी देवी इतनी खुश हुईं कि उन्होंने अपने दोनों हाथों से चमचमाते कंगन उतारे और गायक को इनाम में दे दिए।
राबड़ी देवी के इस बड़े दिल को देखकर वहां मौजूद तमाम नेता, विधायक और लालू यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी खुशी से झूम उठीं और जोरदार तालियां बजाने लगीं।
लाखों रुपए के हीरे के कंगन मिलने के बाद गायक छोटू छलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी आंखों और बातों में वह खुशी साफ झलक रही थी।








