डेस्क- फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर फिल्म अभिनेता सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
याचिका में सलमान खान ने कहा है कि ये फिल्म 1998 में उनसे जुड़े काला हिरण के शिकार से संबंधित है. इस फिल्म के प्रदर्शन से उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन होगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का संकेत दिया गया है।
बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक आज ही जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस विश्नोई का जिक्र लॉयन विश्नोई के नाम से किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
याचिका में कहा गया है कि फिल्म काला हिरण के निर्माता ने फिल्म में उसके हमशक्ल का इस्तेमाल किया है और वह जो ब्रासलेट पहनता है वैसा ही ब्रासलेट भी पहने हुए दिखाया गया है. याचिका में कहा गया है कि फिल्म के निर्माता फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं.
याचिका में कहा गया है कि फिल्म के रिलीज के बाद काला हिरण के शिकार से जुड़े मामले पर भी असर पड़ सकता है और इससे उसकी छवि पर खराब असर पड़ सकता है.
याचिका में यह भी कहा गया है कि सलमान खान ने फिल्म के निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें फिल्म के प्रमोशन और रिलीज को रोकने की मांग की गई थी. कानूनी नोटिस में कहा गया था कि काला हिरण के शिकार का मामला अभी राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऐसे में अगर इस मामले में कोई भी सनसनी पैदा की जाएगी तो केस के ट्रायल पर असर पड़ सकता है. इस फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया और इसे प्रोड्यूस अमित जानी ने किया है.








