पटना- बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतकों में मां-बेटे शामिल हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है.
जानकारी अनुसार, सभी परिवार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बाबाधाम परिवार के साथ घूमकर वापस घर जा रहे थे. इसी बीच बोलेरो असंतुलित हो गयी और यह हादसा हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और सीएचसी भेजा. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घायलों में एक पुरूष, तीन बच्चे और चार महिलाएं शामिल है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.








