पटना- बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव के लिए NDA के सभी 9 कैंडिडेट ने सोमवार को नॉमिनेशन किया। वहीं मंत्री दीपक प्रकाश ने नामांकन नहीं भरा।
दीपक प्रकाश बिना किसी पद पर रहते मंत्री बने हैं। 6 महीने में उन्हें किसी सदन की सदस्यता लेना जरूरी है, लेकिन NDA ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया है। इससे उनके मंत्री पद पर खतरा मंडरा रहा है।
बेटे को MLC नहीं बनाने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, जब तक NDA चाहेगा वो मंत्री बने रहेंगे। जब किसी सदन की सदस्यता दिलवाने की जरूरत होगी। उन्हें दिलवा दी जाएगी। हमें सीट क्यों नहीं मिली इसका जवाब आप उन लोगों से पूछिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार MLC नॉमिनेशन के बाद दरगाह पहुंचे और चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं।








